संयोग प्रकाशन द्वारा आयोजित अनूठी काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह संपन्न
संयोग प्रकाशन द्वारा आयोजित अनूठी काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह संपन्न
भाईंदर। भाईंदर ( पूर्व ) आर.एन. पी.पार्क ' सांस्कृतिक क्षेत्र ' में व्याप्त चिंतामणि अपार्टमेंट के प्रांगण में काव्य, कला, संगीत एवं संयोग प्रकाशन द्वारा अनूठी काव्य गोष्ठी एवं सम्मान-समारोह का कार्यक्रम किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन देश के हिंदी के 77 वर्षीय मूर्धन्य साहित्यकार, ' संयोग साहित्य पत्रिका के संपादक कवि, लेखक, गीतकार पं. मुरलीधर पांडेय ने किया था। गौरतलब है कि, उक्त कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मराठी एवं हिंदी के लोकप्रिय कवि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. लक्ष्मण शिवणेकर, दादासाहेब फाल्के सम्मान 'से सम्मानित गौरी त्रिपाठी, सुप्रसिध्द गायिका बासबी सामंत को शॉल, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। दूसरे सत्र में काव्य-गोष्ठी में मार्कण्डेय त्रिपाठी, अनिल गौड़, रामकुमार वर्मा, डॉ. ओमप्रकाश तिवारी, पं. मुरलीधर पांडेय , गिरिजाशंकर त्रिपाठी, डॉ. लक्ष्मण शिवणेकर एवं सतीश शुक्ला ' रक़ीब ' ने कविताओं, गीतों, ग़ज़लों से शमां बांध दिया। ' झील के उस पार कोई, गीत गाता जा रहा है। प्यार को दर्पण में देखो, दिल समाता जा रहा है। ' पं. मुरलीधर पांडेय ने तरन्नुम में गीत पढ़कर मेहफ़िल में चार चांद लगा दिए। सभी अतिथियों का स्वागत पत्रकार सुभाष पांडेय ने किया। कार्यक्रम के ' मुख्य अतिथि ' के रूप में गिरिजाशंकर त्रिपाठी उपस्थित थे तथा कार्यक्रम की ' अध्यक्षता ' सतीश शुक्ला ' रक़ीब ' ने किया। कार्यक्रम का ' संचालन एवं आभार ' कार्यक्रम के आयोजन पं. मुरलीधर पांडेय ने किया।
Comments
Post a Comment