ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन मिश्रा की मां गायत्री देवी का निधन

ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन मिश्रा की मां गायत्री देवी का निधन
मुंबई । ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन मिश्रा की मां गायत्री देवी (उम्र 65 वर्ष ) का पठानवाडी स्थित डीएनए अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। वह अपने पीछे दो पुत्र राजन मिश्रा और राहुल मिश्रा समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई। वे अत्यंत दयालु और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। उनके निधन पर कालिंदी मिश्रा, मंजू मिश्रा, श्याम सुंदर मिश्रा, वसंत मिश्रा, पूजा मिश्रा, शशिकांत दुबे, सचिन मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, विशाल मिश्रा ,राहुल उपाध्याय ,नरेंद्र उपाध्याय, विष्णु त्रिपाठी, मुकेश त्रिपाठी समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। मूलत: गुरेरा ,चहनिया ,चंदौली निवासी गायत्री देवी अपने बेटे राजन मिश्रा के साथ कांदिवली के लोखंडवाला में रहती थी। मुंबई की अनेक संस्थाओं ने भी उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*