रामदास अठावले की उपस्थिति में संजय सिन्हा को मिलेगी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कमान

रामदास अठावले की उपस्थिति में संजय सिन्हा को मिलेगी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कमान 
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद में 16 मार्च को एक एतिहासिक जनसभा होनी जा रही है । इस मौके पर प्रसिद्ध समाजसेवी तथा उद्योगपति संजय सिन्हा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कमान दी जाएगी । सूत्रो की मानें तो इसे एक तरह 2027 का राजनीतिक बिगुल माना जा रहा है । बता दे कि संजय सिन्हा उत्तर प्रदेश मैं आम जनता मैं काफ़ी लोकप्रिय है । ऐसे में क़यास लगाये जा रहे हैं कि उत्तर में आरपीआई की तरफ़ से बड़ा राजनीतिक धमाका किया जा रहा है ।  राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है   कि रामदास अठावले इस बार उत्तर प्रदेश में अपनी ताक़त दिखाकर एनडीए के साथ अपनी भागीदारी मज़बूत करना चाहते हैं । बता दें कि आरपीआई महाराष्ट्र सहित देश भर में भाजपा की मज़बूत साथी है ।  रामदास अठावले को इस बार तीसरी बार राज्यसभा में भेजकर भाजपा ने सिद्ध कर दिया है कि एक दलित नेता के रूप में वह उनके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं । वहीं जानकर लोगो का मानना है कि उत्तर प्रदेश में मायावती और चंद्रशेखर को कमजोर करने के लिए भाजपा आरपीआई को मज़बूत करने में लगी है । ताकी दलित , पिछड़े वोटो का विभाजन हो सके । हालाकि इसके पीछे रणनीति कुछ भी हो आरपीआई को तो फायदा ही होने वाला है । बता दें कि संजय सिन्हा सर्व समाज में काफ़ी लोकप्रिय हैं । अब देखना दिलचस्प होगा कि रामदास अठावले संजय सिन्हा पर उत्तर प्रदेश में दाव लगाकर क्या गुल खिलाते हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*