स्मृति शेष रामदुलार यादव की सुपुत्री सावित्री यादव का 66 वां जन्म दिन मनाया गया
स्मृति शेष रामदुलार यादव की सुपुत्री सावित्री यादव का 66 वां जन्म दिन मनाया गया
लखनऊः उत्तर प्रदेश के सुप्रसिद्ध जौनपुर जिले की शान और कुंवरदा ग्राम सभा के शिल्पकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति शेष रामदुलार यादव एवं जग्गी रामदुलार यादव की सुपुत्री एवं लखनऊ स्थित आर.बी.एम. इंटर कॉलेज लोनापुर की प्रबंधक सावित्री यादव का 66वॉ जन्म दिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। गौरतलब हो कि सावित्री यादव के जीवन साथी कामता प्रसाद यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्मृति शेष मुलायम सिंह यादव (नेताजी) के करीबियों में से एक हैं। वे समाजसेवी शिक्षाविद् अभियंता के साथ ही समाजवादी पार्टी के आधार स्तंभ के रूप में लोकप्रिय हैं। शायद यही वजह है कि सावित्री यादव के जन्मदिन की धूम जौनपुर, लखनऊ और मुंबई तक दिखाई दी। वास्तव में स्वतंत्रता सेनानी के पोते जिले के लोकप्रिय दिग्गज नेता बीरेंद्र कन्हैया लाल यादव एवं बीरेंद्र की पत्नी पूर्व ग्राम प्रधान धंदेई यादव के कुशल व्यवहार की वजह से उनकी बुवा जी का जन्म दिन जौनपुर में उनके निवास स्थान पर और जिले में कई स्थानों पर धूम धाम से मनाया गया। वैसे इस खुशी के अवसर पर संपूर्ण क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता सेनानी की कमी खल रही थी। स्वतंत्रता सेनानी के प्रति भावनात्मक जुड़ाव की वजह से जनता उनके पोते बीरेंद्र यादव को आगामी चुनाव में ग्राम प्रधान बनाकर स्मृति शेष रामदुलार यादव को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहती है। गौरतलब हो कि जौनपुर, लखनऊ और मुंबई में स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के कुशल व्यवहार की वजह से उन्हें हर खुशी के अवसर पर लोग याद करते हैं। वास्तव में स्वतंत्रता सेनानी की छवि सभी उनके पोते लोकनेता बीरेंद्र यादव में देखते हैं। शायद यही वजह है कि जौनपुर जिले में बीरेंद्र यादव का का नाम और काम दोनों बड़े अदब से लिया जाता है।शेरे पूर्वांचल पूर्व सांसद, शिक्षा मंत्री स्मृति शेष पारसनाथ यादव का बीरेंद्र यादव को अपने छोटे भाई की तरह स्नेह करते थे। वहीं मंत्री जी के सुपुत्र विधायक लकी यादव जो की भावी सांसद के रूप में प्रदेश भर में चर्चित हैं वे बीरेंद्र यादव को अपने चाचा की तरह मानते हैं।
Comments
Post a Comment