राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे मुंबई महाराष्ट्र के डॉ अनिल चतुर्वेदी
राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे मुंबई महाराष्ट्र के डॉ अनिल चतुर्वेदी
मुंबई: साहित्य, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और मानवता के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज में धार्मिक कार्यों को करते हुए जागरूकता फैलाने वाले प्रख्यात साहित्यकार, सेवानिवृत्त शिक्षक, ज्योतिषाचार्य डॉ अनिल चतुर्वेदी को राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 3 अप्रैल 2026 से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया जाएगा। यह कार्यक्रम यूनिक रिकॉर्ड्स आफ यूनिवर्स तथा धरा धाम अंतरराष्ट्रीय गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आत्म उत्कर्ष ध्यान योग शिविर एवं राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान 2026 के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। डॉ अनिल देव नारायण चतुर्वेदी लंबे समय से शिक्षा, साहित्य सृजन, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, धर्म-कर्म के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा लिखे गए दस पुस्तकों को प्रकाशित किया जा चुका है। उनके राष्ट्र समर्पित योगदान को देखते हुए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक डॉ अभिषेक कुमार ने बताया कि इस समारोह में देश भर से 51 उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन किया गया है, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली सामाजिक हस्तियां शामिल होंगी।इस कार्यक्रम में देश विदेश के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।
Comments
Post a Comment