भारतीय वैश्य चेतना महासभा का 15 वां सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न

भारतीय वैश्य चेतना महासभा का 15 वां सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न 
जौनपुर। भारतीय वैश्य चेतना महासभा के तत्वधान में भव्य 15वां सामूहिक विवाह समारोह, प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद साहू के नेतृत्व में ग्राम विकास इंटर कॉलेज,खुटहन के मैदान में सर्वधर्म व सर्वजातीय सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न धर्म एवं जाति के 20 जोड़ों का परिणय सूत्र बंधन कार्य हुआ।  कार्यक्रम का शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि अरविंद गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय वैश्य चेतना महासभा, बबीता साहू पूर्व आईपीएस, कार्यक्रम अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, अमृतलाल साहू पूर्व अपर जिलाधिकारी, मुख्य वक्ता डॉ डी सी गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार साहू, जिला अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, जायसवाल समाज जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, श्रीमती कमलेश यादव, प्रीति गुप्ता, शशि यादव शासकीय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, उद्यान अधिकारी जयप्रकाश गुप्ता सहित उपस्थित गणमान्य लोगों ने क्षेत्र के महान विभूतियां के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया। 
       वर यात्रा का शुभारम्भ पूर्व सांसद माननीय धनंजय सिंह ने किया, जिसमें सभी दूल्हे रंग-बिरंगे रथों पर सवार होकर गाजे बाजे, घोड़ा आदि के साथ धूमधाम से स्थानीय क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल तक वापस आए, तत्पश्चात परिणय सूत्र बंधन कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस अवसर पर मा0 धनंजय सिंह ने सभी वर वधुओं को शुभकामना देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह समाज में समरसता स्थापित करने का एक अच्छा माध्यम है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरविंद गांधी एडवोकेट, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आयोजक मंडल को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा कि उप जातियों द्वारा आपस में बेटी और रोटी का संबंध कायम करने से ही जाति व्यवस्था खत्म होगी तथा वैश्य समाज उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा।
        इस अवसर पर अरविंद गांधी ने मुंगरा बादशाहपुर निवासी आलोक कुमार साहू को भारतीय वैश्य चेतना महासभा, उत्तर प्रदेश के आईटी व सोशल मिडिया सेल का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। सेवानिवृत आईपीएस श्रीमती बबीता साहू ने अपने उद्बोधन में नारी शिक्षा पर जोर दिया,  पूर्व एडीएम श्री अमृतलाल साहू ने कहा कि बिना एकता के हम किसी भी लक्ष्य की ओर नहीं बढ़ सकते। डॉ डीसी गुप्ता ने समाज के वंचित वर्ग लोगों के लिए सामूहिक विवाह की महत्ता पर प्रकाश डाला। भारतीय वैश्य चेतना महासभा के तत्वाधान में आयोजित इस भव्य सामूहिक विवाह समारोह  में संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, जायसवाल समाज जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, महामंत्री सुरेंद्र जायसवाल, विजय जायसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देव कुमार राजू, समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष आशीष साहू, डॉक्टर नीरज महाराज,स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिव गोविंद साहू, प्रवक्ता धर्मचंद गुप्त आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। विवाह आयोजन समिति के स्वागताध्यक्ष नन्हकऊ प्रसाद गुप्ता के साथ किरण हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम के संचालक डॉ अरुण कुमार यादव, विशाल जायसवाल, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव साहू, पवन साहू, प्रखर यादव विजय कुमार साहू, सुनील मौर्य, जिला अध्यक्ष पवन कुमार गुप्त, जिला महामंत्री विकास अग्रहरि, जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, छोटेलाल गुप्ता मनेछा आदि ने विवाह समारोह की पूरी व्यवस्था को सुचारू ढंग से निष्पादित किया तथा सामूहिक विवाह में पधारे सभी वर वधुओं के माता-पिता को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।भव्य 15वें सामूहिक विवाह समारोह का संचालन शासकीय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने किया तथा आयोजक महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने उपस्थित सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ चंद्रसेन गुप्ता, प्रदेश मंत्री श्री शेखर गुप्ता, प्रदेश मंत्री सत्य प्रकाश गुप्ता, शिवकुमार साहू, यशवंत गुप्ता, प्यारेलाल गुप्ता, दुर्गा प्रसाद साहू, साहू धर्मशाला समिति के अध्यक्षअरविंद बैंकर, दिनेश कुमार गुप्ता प्रधानाचार्य, प्रेम प्रकाश जायसवाल, अमरनाथ गुप्ता, मछली शहर से राम नारायण साहू, आत्मा साहू, विनोद कुमार अग्रहरी, प्रमोद कुमार मोदनवाल आदि सहित तमाम गणमान्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*