संगीत साहित्य मंच की 129 वीं काव्यगोष्ठी में निडर जौनपुरी का किया गया सम्मान
संगीत साहित्य मंच की 129 वीं काव्यगोष्ठी में निडर जौनपुरी का किया गया सम्मान
ठाणे
साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संगीत साहित्य मंच द्वारा निरंतर की जाने वाली मासिक काव्यगोष्ठी शनिवार 14 मार्च 2026 को किया गया।उक्त आयोजन संस्था संयोजक रामजीत गुप्ता के आवास पर विजयपार्क कासार वडवली ठाणे पश्चिम में किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में गजलकार एन बी सिंह "नादान" त्रिलोचन सिंह अरोरा की उपस्थिति तथा सुप्रसिद्ध गीत गजलकार निडर जौनपुरी की अध्यक्षता और उमेश मिश्र प्रभाकर के संचालन मे सम्पन्न हुई।कार्यक्रम का शुभारम्भ सदाशिव चतुर्वेदी "मधुर" द्वारा माँ सरस्वती की वंदना से हुई। उपस्थित साहित्यकारों में रामप्यारे रघुवंशी,अजय सिंह, शारदा प्रसाद दुबे,अरुण मिश्र अनुरागी,रामजीत गुप्त,सदाशिव चतुर्वेदी मधुर,उमेश मिश्र प्रभाकर एवं नीरज शर्मा रहे।सभी ने अपनी-अपनी श्रृंगार रस,वियोग भाव,भक्ति रस, राष्ट्रभक्ति,हिन्दी,अवधी,भोजपुरी आदि विधाओं और भाषाओं में प्रमुख रचनाएं प्रस्तुत की।कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे निडर जौनपुरी ने अपने बेहतरीन अंदाज़ में कई मुक्तक,अवधी भोजपुरी और पारंपरिक रचनाएं पढ़कर कवियों को आनन्द विभोर कर दिया और अपने उद्बोधन में गोष्ठी की निरन्तरता के लिए शुभकामनायें प्रदान किया।जौनपुर से पधारे निडर जी का सम्मान संयोजक, सहसंयोजक,मंच संचालक तथा अतिथियों ने शाल,संस्था का स्कार्फ,पुष्पगुच्छ और विशेष सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के अंत मे सहसंयोजक मधुर ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करके कार्यक्रम का समापन किया।
Comments
Post a Comment