संजय सिंह के नेतृत्व में पवई तालाब पर छठव्रतियों की उत्कृष्ट सेवा
संजय सिंह के नेतृत्व में पवई तालाब पर छठव्रतियों की उत्कृष्ट सेवा
मुंबई। सूर्योपासना के लोकपर्व छठ पूजा 2025 के पावन अवसर पर उत्तर भारतीय समाज की प्रतिनिधि संस्था उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष संजय कमला शंभुनाथ सिंह के कुशल नेतृत्व में पवई तालाब पंचकुटी के सामने सोमवार, 27 अक्टूबर को शाम 5 बजे से 8 बजे तक (संध्या अर्घ्य) और और मंगलवार 28 अक्टूबर, 2025 को सुबह 5 से 7.30 बजे तक (उषा अर्घ्य) का छठव्रतियों के पूजा हेतु सेवा मंच स्थापित किया गया जिसकी तहत पूजा सामग्री, दूध, केला, गन्ना, चना, यातायात सुविधा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिलाओं के लिए कपड़ा बदलने का रूम, व्रतियों के परिवार के लिए चाय पानी की उपयोगी सुविधा उपलब्ध कराई गई। स्वर्गीय बाबू आर. एन. सिंह की प्रतिमा को नमन कर पुष्प अर्पण कर भक्तों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संजय सिंह सभी भक्तों को सुविधा का लाभ उठाने के लिए आभार व्यक्त किया। संतोष आर एन सिंह (अध्यक्ष उत्तर भारतीय संघ) ने भी अपनी शुभकामनाएं दी। अन्य विशेष अतिथि अमरजीत सिंह (मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष), जितेंद्र सोनवणे (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पवई), विनोद मिश्रा, भारत सिंह, पोपट तिवारी, रोहित उपाध्याय, पूनम दलाल, ध्रुवनारायण पांडे, बिपिन सिंह, रूपेश पांडे, गीता संजय सिंह, किरण अमरजीत सिंह, नीतू संतोष सिंह, अंकिता सिंह, रिया सिंह, प्रिया सिंह, शिवानी सिंह, कंचन सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रदीप गुप्ता, आशीष तिवारी, प्रदीप वर्मा, संजय सिंह ने महाराष्ट्र सरकार, बृहन्मुंबई महानगरपालिका, पवई ट्रैफिक पुलिस, पवई पुलिस स्टेशन का विशेष आभार व्यक्त किया और सभी कार्यकर्ताओं को उत्साह वर्धन किया।
Comments
Post a Comment