प्रधानमंत्री ने कृपाशंकर सिंह से पूछा उनकी तबियत का हाल

प्रधानमंत्री ने कृपाशंकर सिंह से पूछा उनकी तबियत का हाल 
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत समुद्री सप्ताह 2025 के दौरान गोरेगांव पूर्व के नेस्को में मैरिटाइम लीडर्स कांक्लेव को संबोधित किया,जिसमे उन्होंने वैश्विक तनाव, व्यापार व्यवधानों और बदलती आपूर्ति श्रृंखलाओं के दौर में भारत को दुनिया के लिए एक स्थिर प्रकाश स्तंभ बताया। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने उनसे विशेष मुलाकात की तथा देश के अभूतपूर्व विकास के लिए उन्हें बधाई दी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उनके स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा। कृपाशंकर ने बताया कि अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन