मुख्य सचिव राजेश कुमार को एक्सटेंशन मिलने पर कलेक्टर ने दी बधाई

मुख्य सचिव राजेश कुमार को  एक्सटेंशन मिलने पर कलेक्टर ने दी बधाई
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्य सचिव राजेश कुमार को तीन महीने के कार्यकाल विस्तार मिला है। यह विस्तार 1 सितंबर से 30 नवंबर 2025 तक के लिए होगा। इस संबंध में आदेश केंद्र सरकार से सामान्य प्रशासन विभाग को प्राप्त हुए हैं।
राज्य सरकार ने उन्हें तीन महीने का कार्यकाल विस्तार देकर राज्य की नीतियों और योजनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर दिया है। इसके लिए मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। बता दें कि 1988 बैच के आईएएस राजेश कुमार ने 30 जून 2025 को मुख्य सचिव सुजाता सौनिक के रिटायर होने के बाद मुख्य सचिव बनाया गया था। राजेश कुमार 31 अगस्त 2025 को सेवा निवृत्त होने वाले थे, लेकिन उन्हें तीन माह का सेवा विस्तार दिया गया है। ऐसे में अब वे 30 नवंबर 2025 तक इस पद पर काम करेंगे।
राजेश कुमार मीणा को मुख्य सचिव के रूप में 3 महीने का विस्तार मिला है। जलगांव कलेक्टर आयुष प्रसाद ने मुख्य सचिव को उनकी सेवा अवधि बढ़ाए जाने पर बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला