महाकुंभ के भव्य आयोजन के लिए कृपाशंकर सिंह ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन

महाकुंभ के भव्य आयोजन के लिए कृपाशंकर सिंह ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन
लखनऊ। तीर्थराज प्रयाग में दिव्य और भव्य महाकुंभ के अविस्मरणीय आयोजन के लिए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने बिना किसी भेदभाव के पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया और एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया यह संख्या दुनिया के अनेक देशों की आबादी से ज्यादा है। महाकुंभ में घाटों की सफाई का अभियान चलाने में करीब 15  हजार सफाई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। यह सबसे बड़ा नदी सफाई अभियान का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। कृपाशंकर ने महाकुंभ के अभूतपूर्व और अविस्मरणीय शानदार आयोजन के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला