मुलुंड में गणेश विसर्जन में दिखी हिन्दु मुस्लिम एकता की मिसाल*

*मुलुंड में गणेश विसर्जन में दिखी हिन्दु मुस्लिम एकता की मिसाल*
मुंबई- मुलुंड प.पर केशव पाड़ा के सामने,पी.के.रोड पर स्थित समाजसेवी रज्जाक भाई के कार्यालय पर गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान शाम 4बजे से रात्रि 12बजे तक गणेश भक्तों के लिए वडा पाव एवम शर्बत वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। 
   इस अवसर पर संजय दीना पाटील (सांसद),मनोज
 कोटक (पुर्व सांसद),चरण सिंह सप्रा(कार्याध्यक्ष मुंबई कांग्रेस),डॉ.बाबुलाल सिंह (वरिष्ठ कांग्रेस नेता),किशोर मुंडेकल (सचिव मुंबई कांग्रेस),शिवसेना नेता संजय मशीलकर,पुर्व नगर सेविका समिता विनोद कांबले,कन्हैयालाल गुप्ता(अध्यक्ष रा.कां.पा.मुलुंड),कांग्रेस नेता डॉ.सचिन सिंह,पितांबर साहू,शिवसेना नेता गणेश सिंह रावत,समाजसेवक मनोज सिंह,मैथ्यु चेरियन,शरीफ खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।एवम भक्तों को वड़ा पाव एवम शर्बत वितरीत किया।
   यह कार्यक्रम लगातार 10 वर्षों से चल रहा है।
   रज्जाक भाई हर वर्ष हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हुए मुलुंड में सद्भावना की मिसाल पेश करते हैं। इसलिए मुलुंड के सभी दलों के नेता इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होते हैं।
 इस अवसर पर लगभग दस हजार श्रद्धालुओं ने सेवा का लाभ उठाकर रज्जाक भाई को दिल से धन्यवाद दिया।

Comments

Popular posts from this blog

समाजसेवी शिक्षाविद् मयाशरण सिंह की सुपुत्री शालिनी सिंह का नितीन सिंह के साथ पाणिग्रहण संस्कार संपन्न

बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के आदर्श व्यक्तित्व उपेंद्र राय के कृतित्व को सलाम।

पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता को लगा जोर का झटकाबेहिसाबी संपत्ति मामले की जाँच रद्द करने से कोर्ट का इंकार