राजन सी. राठौड़ को महापौर पुरस्कार की घोषणा.....

राजन सी. राठौड़ को महापौर पुरस्कार की घोषणा.....
शिक्षा,पालक और विद्यार्थी तीनों जिसके सिरमौर हैं।वह शिक्षक कोई और नहीं श्री राजन राठौड़ है।
कोरबा मिठागर हिंदी शाला क्रमांक 1 वडाला के  कर्तव्यनिष्ठ और जुझारू शिक्षक श्री राजन चंदू राठौड़ को वर्ष 2023-24 का बृहन्मुंबई महानगरपालिका का आदर्श शिक्षक महापौर पुरस्कार  घोषित किया गया है।   संबंधित पुरस्कार श्री राजन सर को उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया जा रहा है। शिक्षा, विद्यार्थी पालक जागृति और विभागीय प्रशिक्षणों में श्री राजन जी का कर्तृत्व बेहद सराहनीय एवं अनुकरणीय रहा है। शिक्षक ने आज तक सभी विभागीय गतिविधियों और अभियानों में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया है।विद्यार्थियों एवं उनके पालकों में उत्साह और ऊर्जा का संचार कर उनको अपना अमूल्य मार्गदर्शन देने का विशेष कार्य निरंतरता से किया है। यही उनकी खूबी उनको विशेष बनाती है। विद्यार्थियों एवं पालकों की ओर देखने का उनका नजरिया बेहद ही प्रयोगशील और विशिष्ट है। अपने सार्थक प्रयासों से उन्होंने अपना और अपने माता-पिता के साथ ही कोरबा मिठागर शाला संकुल का भी नाम रोशन किया है। समस्त कोरबा मिठागर शाला संकुल की ओर से श्री राजनसर को विशेष हार्दिक बधाईयां और शुभकामनाएं। साधुवाद।जीवेत शरद: शतम्।

Comments

Popular posts from this blog

समाजसेवी शिक्षाविद् मयाशरण सिंह की सुपुत्री शालिनी सिंह का नितीन सिंह के साथ पाणिग्रहण संस्कार संपन्न

बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के आदर्श व्यक्तित्व उपेंद्र राय के कृतित्व को सलाम।

पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता को लगा जोर का झटकाबेहिसाबी संपत्ति मामले की जाँच रद्द करने से कोर्ट का इंकार