भारत का मशहूर फोटोग्राफर फोटोशूट करने पहुंचा मलेशिया

भारत का मशहूर फोटोग्राफर फोटोशूट करने पहुंचा मलेशिया
ठाणे 
कल्याण शहर के मशहूर फोटोग्राफर उत्तम व्यक्तित्व के धनी सुनील वर्मा अपने फोटोग्राफी के लिए विगत कई वर्षों से जाने जाते हैं।सुनील वर्मा उत्तर प्रदेश से जीविकोपार्जन हेतु घर से निकले महानगर मुंबई में आने के पश्चात अपने शौक के कार्य का प्रशिक्षण देना शुरू किया अंततोगत्वा उन्हें फोटोग्राफी में सफलता मिली। सुनील ने कल्याण स्टेशन के बगल में फ़ोटो-शाइन के नाम जगह बनाकर शुरुआत किया।उनके उत्कृष्ट कला का गुणगान ठाणे,मुंबई ही नहीं अपितु अमेरिका,अफ्रीका,थाइलैंड,मलेशिया के लोग भी गाते हैं तथा विदेशों में भी फोटोग्राफी के लिए चर्चित हो चुके हैं।सभी से एक समान व्यवहार रखने वाले सुनील वर्मा उक्त कार्य के पीछे माता-पिता का आशीर्वाद मानते हैं। उनके साथ सहयोगी के रुप में मनोज पवार एवं राहुल रहाटे सदैव हांथ बंटाते हैं।उक्त सराहनीय कार्य करते हुए माता पिता का नाम रोशन करने वाले सुनील वर्मा के शुभचिंतक शुभकामना देते रहते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

समाजसेवी शिक्षाविद् मयाशरण सिंह की सुपुत्री शालिनी सिंह का नितीन सिंह के साथ पाणिग्रहण संस्कार संपन्न

बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के आदर्श व्यक्तित्व उपेंद्र राय के कृतित्व को सलाम।

पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता को लगा जोर का झटकाबेहिसाबी संपत्ति मामले की जाँच रद्द करने से कोर्ट का इंकार