मुंबई की तरह गाज़ीपुर का करेंगे विकास – पंकज सिंह

मुंबई की तरह गाज़ीपुर का करेंगे विकास – पंकज सिंह 
मुंबई। भारत की ड्रीम सिटी कहा जाने वाला मुंबई शहर की कोई तुलना नहीं है। मुंबई में जिस तेज गति से विकास के काम चल रहे हैं, उससे आने वाले दिनों में महानगर का एक नया स्वरूप देखने को मिलेगा। मुंबई का इंफ्रास्ट्रक्चर अपने आप में बेजोड़ है। यातायात के साधनों की बात करें तो उत्तम ट्रैफिक व्यवस्था के चलते मुंबई भारत का सबसे कम दुर्घटना वाला शहर है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के पति तथा पूर्वांचल के प्रख्यात समाजसेवी पंकज सिंह अपने मित्रों के साथ इन दिनों मुंबई की यात्रा पर हैं। मुंबई में हो रहे नए परिवर्तन को लेकर काफी उत्साहित नजर आए पंकज सिंह ने कहा कि वह मुंबई की तरह गाजीपुर को भी विकसित करना चाहते हैं। यही कारण है कि वे मुंबई की खूबसूरती और विशेषताओं को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। जुहू बीच पर गाजीपुर जिला के ही मीडिया फोटोग्राफर राजहंस सिंह से की गई मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ मुंबई की सामाजिक संरचना और एक दूसरे की मदद करने की भावना अद्भुत है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व सांसद स्वर्गीय विश्वनाथ प्रताप सिंह गहमरी के पौत्र विवेक सिंह शम्मी, स्कूल प्रबंधक मोहित श्रीवास्तव तथा संजीव सिंह की उपस्थित रहे। विवेक सिंह शम्मी ने कहा कि हम लोग गाज़ीपुर को आधुनिक शहर बनाने के लिए समर्पित प्रयास करेंगे। इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार से हर संभव मदद की गुहार भी लगाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

समाजसेवी शिक्षाविद् मयाशरण सिंह की सुपुत्री शालिनी सिंह का नितीन सिंह के साथ पाणिग्रहण संस्कार संपन्न

बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के आदर्श व्यक्तित्व उपेंद्र राय के कृतित्व को सलाम।

पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता को लगा जोर का झटकाबेहिसाबी संपत्ति मामले की जाँच रद्द करने से कोर्ट का इंकार