गणपति विसर्जन के लिए आए भक्तों के लिए संजय सिंह ने की सराहनीय व्यवस्थाउत्तर भारतीय संघ के कार्यों की दी जानकारी

गणपति विसर्जन के लिए आए भक्तों के लिए संजय सिंह ने की सराहनीय व्यवस्था
उत्तर भारतीय संघ के कार्यों की दी जानकारी

मुंबई। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी अनंत चतुर्दशी गणपति बप्पा की विदाई बेला पर उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में पवई तालाव पर विसर्जन के लिए जानेवाले गणेश भक्तों के लिए खाद्य पदार्थ, पेयजल, सहायता केंद्र से जुड़ा भव्य कार्यक्रम, पवई प्लाजा, तनिष्क ज्वेलर्स पवई में आयोजित किया गया। भारी संख्या में भक्तगणों ने सुविधा का लाभ उठाया।  कार्यक्रम की शुरुआत में स्व. आर. एन. सिंह की प्रतिमा को माल्यार्पण करके विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद मनोज कोटक, उत्तर भारतीय संघ अध्यक्ष संतोष आर एन सिंह, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, बृजमोहन पांडे (वरिष्ठ पत्रकार), जयप्रकाश सिंह (शिवसेना नेता), अनिरुद्ध गोडसे (भाजपा नेता), सिमा शर्मा (कलाकार), अक्षयवर तिवारी, विनोद मिश्रा, गीता सिंह, चंदा सिंह, ध्रुव पाड़े, विपिन सिंह, रणधीर सिंह, आदित्य अमरजीत सिंह, प्रिया सिंह, यशवंत यादव, देवनाथ पाल, धर्मनाथ पंत, रोहित उपाध्याय, पोपट तिवारी, बेचुप्रसाद विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, आनंद गुप्ता, ओमप्रकाश जयसवाल, संतोष पाठक, राजेश सिंह, जयशंकर सिंह, प्रदीप गुप्ता, धर्मनाथ पंत, यशवंत यादव, सुरिधी वराड़कर, देवेंद्र ठोके, ठाकुर अजय सिंह व अन्य गणमान्य उपस्थित थे। सभी अतिथिगण ने सेवा कार्य हेतु गणेश भक्तों को खाद्य पदार्थ वितरण किया। संजय सिंह ने इस अवसर पर कहा कि सेवा कार्य से मन को असीम शांति व ऊर्जा मिलती है । जीवन भर सामाजिक सेवा के लिए भरपूर प्रयास करूँगा । उन्होंने उत्तर भारतीय संघ  के प्रगति कार्यों की जानकारी दी और उपस्थित लोगों से संघ का सदस्य बनने के लिए अपील की। संजय सिंह ने  सभी अतिथियों का गणेश नामी  दुपट्टा देकर स्वागत किया व आभारपूर्वक धन्यवाद दिया।  कार्यक्रम का संचालन राजेश सिंह ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

समाजसेवी शिक्षाविद् मयाशरण सिंह की सुपुत्री शालिनी सिंह का नितीन सिंह के साथ पाणिग्रहण संस्कार संपन्न

बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के आदर्श व्यक्तित्व उपेंद्र राय के कृतित्व को सलाम।

पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता को लगा जोर का झटकाबेहिसाबी संपत्ति मामले की जाँच रद्द करने से कोर्ट का इंकार