अथर्वन संस्था ने किया वृक्षारोपण वृक्ष-वनस्पतियों के बिना जीवन का अस्तित्व संभव नहीं है : बीडीओ

अथर्वन संस्था ने किया वृक्षारोपण 
वृक्ष-वनस्पतियों के बिना जीवन का अस्तित्व संभव नहीं है : बीडीओ 

जौनपुर। बुधवार, 18 सितंबर को अथर्वन संस्था ने विकास खण्ड बक्शा परिसर  एवं प्राथमिक विद्यालय कौली में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी बक्शा पीयूष त्रिपाठी ने की। प्रधानाध्यापक सरोज सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बक्सा) ने खण्ड विकास अधिकारी महोदय का विद्यालय में स्वागत किया। खण्ड विकास अधिकारी  महोदय ने कहा कि  जल और वायु पर्यावरण के प्रमुख घटक हैं, औषधियों को भी पर्यावरण का एक प्रमुख घटक माना गया है। जिस प्रकार जल और वायु के बिना जीवन असंभव है,उसी प्रकार वृक्ष-वनस्पतियों के बिना भी जीवन का अस्तित्व संभव नहीं है।
संस्था सदस्य अश्वनी कुमार ने बताया की आज कुल दस पौधे रोपित हुए। इस मौके पर  श्याम कुमार, प्रधानाध्यापक सरोज सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बक्सा), शिक्षकगण एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

समाजसेवी शिक्षाविद् मयाशरण सिंह की सुपुत्री शालिनी सिंह का नितीन सिंह के साथ पाणिग्रहण संस्कार संपन्न

बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के आदर्श व्यक्तित्व उपेंद्र राय के कृतित्व को सलाम।

पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता को लगा जोर का झटकाबेहिसाबी संपत्ति मामले की जाँच रद्द करने से कोर्ट का इंकार