पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में 60 दिनों का वृक्षारोपण अभियान संपन्न

पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में 60 दिनों का वृक्षारोपण अभियान संपन्न 
भायंदर। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी के जन्मदिन (20 जुलाई) के उपलक्ष में रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी वृक्षारोपण अभियान का कल श्री  एलआर तिवारी कॉलेज ऑफ़ लॉ परिसर में हुए लल्लन तिवारी के हाथों किए गए वृक्षारोपण के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, समिति के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू, प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह, गिरिजेश सिंह, अंकित सिंह, टी एन सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। समिति के प्रेरणा स्रोत कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ,मार्गदर्शक विधायक  सुशील सिंह तथा संरक्षक राहुल तिवारी हैं। समिति द्वारा 2017 से किए जा रहे वृक्षारोपण अभियान में अब तक विभिन्न राज्यों में 18,900 वृक्ष लगाये जा चुके हैं। इस वर्ष समिति द्वारा 510 वृक्ष लगाए गए। लल्लन तिवारी ने समिति से जुड़े सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया।

Comments

Popular posts from this blog

समाजसेवी शिक्षाविद् मयाशरण सिंह की सुपुत्री शालिनी सिंह का नितीन सिंह के साथ पाणिग्रहण संस्कार संपन्न

बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के आदर्श व्यक्तित्व उपेंद्र राय के कृतित्व को सलाम।

पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता को लगा जोर का झटकाबेहिसाबी संपत्ति मामले की जाँच रद्द करने से कोर्ट का इंकार