संस्कृत के प्रकांड विद्वान लाल पंडित के आकस्मिक निधन से शोक की लहर

संस्कृत के प्रकांड विद्वान लाल पंडित के आकस्मिक निधन से शोक की लहर 
जौनपुर। संस्कृत के प्रकांड विद्वान तथा कर्मकांड के विशेष जानकार देवनारायण दुबे उर्फ लाल पंडित का 75 वर्ष की उम्र में उनके  गांव देवरामपुर में निधन हो गया। आज सुबह वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। उनके बड़े पुत्र सुधाकर दुबे, हिंदू इंटर कॉलेज बादशाहपुर में कार्यवाहक प्रधानाचार्य के पद पर नियुक्त है जबकि छोटे पुत्र दिवाकर दुबे पांडित्य कर्म करते हैं। लाल पंडित घनश्यामपुर के आसपास क्षेत्रों में प्रतिष्ठित पंडित के रूप में माने जाते रहे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पंडित शिव प्रसाद दुबे, कमला प्रसाद तिवारी बड़े बाबू, पूर्व प्रधानाचार्य राम कीर्ति दुबे, कृष्ण देव दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य राम अनंद पांडे, अनिल दुबे, प्रधानाचार्य विनोद तिवारी, रामफेर पांडे, पूर्व प्रधान राम जियावन तिवारी, राकेश तिवारी, हर्षू प्रसाद पाठक, श्याम नारायण दुबे, माता प्रसाद दुबे, अशोक दुबे,वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ शिक्षक मयाशंकर तिवारी, डॉ विजय शंकर तिवारी ,डॉ ओमप्रकाश दुबे, डॉ विनोद मिश्र, संजय तिवारी, हृदय प्रकाश तिवारी, शशिधर तिवारी, पत्रकार ओम प्रकाश पांडे, राय साहब सिंह प्रधान, एफसी ओमप्रकाश तिवारी, अशोक कुमार पांडे, अजय दुबे, मुन्ना तीर्थराज तिवारी,गुड्डू तिवारी, संजू तिवारी, रवींद्र तिवारी, दिलीप कुमार तिवारी,समाजसेवी डीएस तिवारी समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न