संदीप तिवारी उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला महासचिव नियुक्त

संदीप तिवारी उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला महासचिव नियुक्त
भायंदर। भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता तथा लोकप्रिय उत्तर भारतीय समाजसेवी संदीप तिवारी को भाजपा, मीरा भायंदर उत्तर भारतीय मोर्चा का जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह ने उन्हें नियुक्ति पत्र देकर आशा व्यक्त की है कि संदीप तिवारी बीजेपी की ताकत और विचारधारा को और मजबूत करने का काम करेंगे। इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, रमेश चंद्र मिश्र, कमलेश दुबे,श्याम गोस्वामी,रत्नाकर मिश्रा जयदयाल शुक्ला, एड डीके पांडेय, महेंद्र पांडेय, दरोगा पांडेय, सत्य प्रकाश पांडेय, नितिन आहिरे, कमलेश राना, रजनी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन