ग़दर 2 की सफलता के बाद सुर्खियों में उदित नारायण

ग़दर 2 की सफलता के बाद सुर्खियों में उदित नारायण  
मुंबई।‘ग़दर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस कर रही है। दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आ रही है। इसके गाने भी सुपर हिट हो चुके हैं। तो वहीं गायक उदित नारायण एक बार फिर फ़िल्म इंडस्ट्री के सबसे चहेते और व्यस्त गायक बन गए हैं। हाल ही में उन्होंने निर्माता कैलाश मासूम की फिल्म ‘घोड़ी पे चढ़के आना’ के लिए एक सुंदर गीत मुंबई के गोरेगाँव पश्चिम स्थित कृष्णा स्टूडियो में गाया। रिकॉर्डिंग के अवसर पर पहुंचे अतिथि गाना सुनने के बाद स्टूडियो में ही झूम उठे।उदित नारायण ने विश्वास जताया कि यह गाना सुपर हिट होगा और लोगों के बीच ग़दर मचायेगा।इस गाने के संगीतकार रफ़ीक राजा हैं जबकि गीत लिखा है कैलाश मासूम ने। गाने की रिकॉर्डिंग के अवसर पर निर्माता उमेद सिंह राजगुरु, राम ओदेदरा और फिल्म के नवोदित हीरो प्रबुद्ध भी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

आदर्श शिक्षक रामभाऊ लक्ष्मीबाई हरी काकड प्रदीर्घ सेवेनंतर सेवानिवृत्त.