राहुल इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न हुई जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

राहुल इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न हुई जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 
चंदौली। राहुल इंटरनेशनल स्कूल, महुअर कला में आज जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा सकुशल एवं पूरी कड़ाई के साथ सम्पन्न कराई गई।परीक्षा के दौरान सभी अभिभावको को राहुल नॉलेज सिटी महुअर कलां का प्रांगण देखने का अवसर प्राप्त हुआ एवं उन्हें यहां संचालित अन्य कोर्स के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया । सभी अभिभवकों को परीक्षा केंद्र से 500 मीटर दूर ही रोक दिया गया था ।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल का इंतेजाम किया गया था कुल 746 छात्र छात्राएं प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए परीक्षा केंद्र के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रही। राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी ने परीक्षा की शानदार और कुशलतापूर्ण नियोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन को बधाई देते हुए सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

आदर्श शिक्षक रामभाऊ लक्ष्मीबाई हरी काकड प्रदीर्घ सेवेनंतर सेवानिवृत्त.