सद्भावना दिवस के रूप मे मनाया गया पंडित रामचरण मिश्रा की पुण्यतिथि

सद्भावना दिवस के रूप मे मनाया गया पंडित रामचरण मिश्रा की पुण्यतिथि
 प्रतापगढ़। कल्याण के समाजसेवी डॉ विजय पंडित की जन्मभूमि महकनी - भुवालपुर, प्रतापगढ़ (उ.प्र.) में उनके स्वर्गीय पिता पंडित रामचरण (सुंदर) मिश्रा की पावन स्मृति में कवि सम्मेलन, अखंड रामचरितमानस पाठ एवं कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संगमलाल गुप्ता,धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडेय,(अनिरुद्ध रामानुज दास) विधि देव शुक्ल (प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी) ,चंद्रशेखर शुक्ला उर्फ बेबी भैया(ब्लॉक प्रमुख बरौसा सुल्तानपुर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम किशोर शुक्ल और संचालन--अनूप त्रिपाठी ने किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेन्द्र विजय पंडित,योगेंद्र (मिलन) पंडित,अमित पंडित,मनोरम मिश्रा,कृपाशंकर मिश्रा,अशोक मिश्रा, गोकर्ण मिश्रा आदि का विशेष योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता