पूर्व सैनिकों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

पूर्व सैनिकों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न
भायंदर । मीरा भायंदर में पूर्व सैनिकों की संस्था एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के सामुदायिक केंद्र के चौथी वर्षगांठ के अवसर पर किया गया। संस्था के अध्यक्ष सेवानिवृत्त नेवी अधिकारी डी.पी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में गणेश वंदना, शिव तांडव, कृष्णलीला आदि की सुंदर प्रस्तुति हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता मौजूद थे। संस्था के सचिव निरंजन सरकार व अन्य पधाधिकारियों में आगंतुकों का सम्मान किया। संचालन देवेंद्र पोरवाल ने किया। संस्था से सैकड़ो की संख्या में पूर्व सैनिक और उनके परिवार जुड़े है और संस्था विगत कई वर्षों से उनके कल्याण के सतत प्रयासरत है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*