आजमगढ़ में बिरहा व लोकगीत का शानदार आयोजन

आजमगढ़ में बिरहा व लोकगीत का शानदार आयोजन
मुंबई /आजमगढ़। मुंबई के युवा समाजसेवी जे पी यादव के आजमगढ़ के मार्टिनगंज के पास स्थित दरियापुर गांव में उनके घर पर 2 दिसंबर, गुरुवार को शाम 4 बजे से बिरहा व लोकगीत का शानदार आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जे पी यादव ने बताया कि शशिकांत यादव तथा रागिनी यादव के वैवाहिक स्वागत समारोह के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में बिरहा सम्राट तथा भोजपुरी अभिनेता ओम प्रकाश सिंह यादव, बिरहा सुपरस्टार अनीता राजभर, प्रख्यात लोकगीत गायक अनिल यादव द्वारा बिरहा तथा लोकगीत की शानदार प्रस्तुति की जाएगी। कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक पूर्व ग्राम प्रधान रामपलट यादव, उमर साहब यादव, अनिल रामपलट यादव तथा सत्येंद्र प्रकाश यादव हैं। कार्यक्रम की जोरदार तैयारियां की गई हैं तथा उम्मीद है कि भारी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता