कमला तिवारी ने बनाई कांग्रेस की न्याय पंचायत स्तरीय कमेटी

कमला तिवारी ने बनाई कांग्रेस की न्याय पंचायत स्तरीय कमेटी
जौनपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरु हो रहे सदस्यता महाअभियान हेतु ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,बदलापुर के अध्यक्ष कमला तिवारी ने न्याय पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन किया। न्याय पंचायत भलुआही, शाहपुर घनश्यामपुर, बदलापुर खुर्द, गोपालापुर, केवटली कला, फत्तूपुर जोखापुर तथा अर्जुनपुर की सूची आज जारी की गई। बदलापुर विधानसभा के प्रभारी तथा युवा कांग्रेसी नेता इंद्रमणि दुबे ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर प्रभावशाली तरीके से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के मार्गदर्शन में बदलापुर विधानसभा की सभी न्याय पंचायत में, हमें लगातार जनता का खुला समर्थन मिल रहा है। ज्ञातव्य है कि कांग्रेस द्वारा उत्तर प्रदेश में 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक सदस्यता महाअभियान चलाया जा रहा है। एक परिवार, सदस्य नए चार के नारे के साथ एक करोड़ नए सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती