हिंदी के वैश्विक प्रसार के लिए कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा को मिला अंतरराष्ट्रीय प्रेमचंद सम्मानभारतीय-नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम, नार्वे ने किया सम्मानितसाहित्य, पत्रकारिता, शिक्षा और हिंदी के अंतरराष्ट्रीय संवर्धन में योगदान को मिली वैश्विक पहचान
हिंदी के वैश्विक प्रसार के लिए कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा को मिला अंतरराष्ट्रीय प्रेमचंद सम्मान भारतीय-नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम, नार्वे ने किया सम्मानित साहित्य, पत्रकारिता, शिक्षा और हिंदी के अंतरराष्ट्रीय संवर्धन में योगदान को मिली वैश्विक पहचान संवाददाता अश्वनी तिवारी महाराष्ट्र। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा को साहित्य, पत्रकारिता, शिक्षा और हिंदी भाषा के अंतरराष्ट्रीय प्रचार-प्रसार में उनके विशिष्ट एवं बहुआयामी योगदान के लिए 'अंतरराष्ट्रीय प्रेमचंद सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया है। भारतीय-नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम, नार्वे ने महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यकम में 02 अगस्त 2026 को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान विश्व स्तर पर हिंदी भाषा, भारतीय साहित्य और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है। प्रो. कुमुद शर्मा ने शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता और सांस्कृतिक विमर्श के क्षेत्र में अपने ...