Posts

समाजसेवी तथा उद्योगपति स्व. जगपत तिवारी को दी गई श्रद्धांजलि

Image
समाजसेवी तथा उद्योगपति स्व. जगपत तिवारी को दी गई श्रद्धांजलि जौनपुर /बदलापुर।  मुंबई के प्रसिद्ध समाजसेवी तथा उद्योगपति रहे स्व.जगपत तिवारी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक गांव सम्मनपुर, बदलापुर, जौनपुर में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य लोगों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करनेवाले लोगों में पूर्व थानाध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी, राष्ट्रपति पुरस्कृत कृष्णदेव दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य रमेश तिवारी, पूर्व प्रवक्ता हर्षू पाठक, प्रधानाचार्य रमाशंकर मिश्र, इंद्रेश तिवारी,पूर्व प्रधान सागर दुबे, अमर फाऊंडेशन के अध्यक्ष अमर नाथ तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पूर्व विधायक बाबा दुबे के भाई प्रेम दुबे, भाजपा नेता बड़कऊ पांडे, पत्रकार पब्बर दुबे, पूर्व प्रधान रमाशंकर मिश्र, मयाशंकर तिवारी, डॉ ओम प्रकाश दुबे, हृदय प्रकाश मिश्र, बटेश्वर पांडे, वीरेंद्र मिश्रा, काशी प्रसाद तिवारी समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रख्यात ज्योतिष आचार्य पंडित अशोक तिवारी तथा समाजसेवी पंडित तिलकधारी...

बदलापुर के परिषदीय विद्यालयों मे शांतिपूर्ण तरीके से वार्षिक परीक्षा शुरू

Image
बदलापुर के परिषदीय विद्यालयों मे शांतिपूर्ण तरीके से  वार्षिक परीक्षा शुरू जौनपुर(बदलापुर)। आखिरकार दो वर्षों के लम्बे इन्तजार के बाद परिषदीय विद्यालयों मे बुधवार से शांतिपूर्ण तरीके से वार्षिक परीक्षा शुरू हो गयी। बदलापुर के खन्ड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र देव मिश्रा के निर्देशानुसार नकलविहीन परीक्षा कराने की जिम्मेदारी ओम प्रकाश गुप्ता, उमेश चन्द्र दूबे, राकेश पाल,राजभारत मिश्रा और कैलाश नाथ रजक को मिली है।सभी विद्यालयों मे नोडल शिक्षक संकुल के माध्यम से ससमय प्रश्नपत्र पहुँचा दिया गया, जिससे सभी विद्यालयों मे आज से सकुशल वार्षिक परीक्षा की शुरुआत हो गयी ।ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण की वजह से वर्ष 2020 और 2021 मे आठवीं तक की परीक्षा नहीं हो सकी थी । अब 2022 मे संक्रमण सामान्य होने पर शासन द्वारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया।गोपालापुर न्याय पंचायत के नोडल शिक्षक संकुल मनोज विश्वकर्मा की देखरेख मे सभी विद्यालयों मे समय से प्रश्नपत्र पहुँच गया। महमदपुर, बड़सरा, सुतौली, अहियापुर, गोपालापुर, तिलवारी,रामनगर, रमनीपुर और कम्मरपुर के प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापकों की देखरेख ...

शिक्षक नेता नरेंद्र बहादुर सिंह के पुत्र के आकस्मिक निधन से शोक की लहर

Image
शिक्षक नेता नरेंद्र बहादुर सिंह के पुत्र के आकस्मिक निधन से शोक की लहर मुंबई।  शिक्षक सभा के पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह के इकलौते पुत्र ओम सिंह (20 वर्ष) के निधन की खबर मिलते ही चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई। इस आकस्मिक तथा हृदय विदारक असहनीय घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षक समाज तथा चिर- परिचित  लोग स्तब्ध रह गए। ओम के असामयिक निधन पर मनपा शिक्षण विभाग, निजी विद्यालय तथा समाज के  लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट किया है। ओम नरेंद्र सिंह के निधन पर मनपा शिक्षण विभाग के शिक्षण अधिकारी- राजेश कंकाल, राजू तडवी, उप शिक्षणअधिकारी - जयश्री यादव, कीर्तिवर्धन किरतकुड़वे, संजीवनी कापसे , ममता राव, इंदर सिंह कडाकोटी , अशोक मिश्र,आर,आर पांडेय, चंद्रकेश सिंह,रामहित यादव, किसन केकरे, मुख्तार शाह, किसन पावड़े पाटिल, जगदीश गायकवाड, प्रीती पाटिल, भाग्यश्री यादव,मधुकर माली, शिक्षक सभा महासचिव के के सिंह, शरद सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार शिवपूजन पांडेय, डॉ नागेश पांडे, सुरेंद्र पांडे,भरत पांडे, प्रवीण यादव,सुभाष यादव, आरपी सिंह, बृजेश यादव,धर्मराज यादव,  रामसेवक पांडेय,हाक...

ब्रह्म विद्या से ही मानव जीवन का उत्थान सम्भव-- आचार्य डॉ योगेंद्र यज्ञीक

Image
ब्रह्म विद्या से ही मानव जीवन का उत्थान सम्भव-- आचार्य डॉ योगेंद्र यज्ञीक  महरौनी(ललितपुर)--- महर्षि दयानन्द सरस्वती योग संस्थान आर्य समाज महरौनी के तत्वाधान में वैदिक धर के सही मर्म को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य द्वारा पिछले एक वर्ष से  आयोजित व्याख्यान माला के क्रम में मुंडकोपनिषद एक चिंतन विषय पर मुख्य प्रवचन कर्ता आचार्य डॉक्टर योगेन्द्र यज्ञीक गुरूकुल नर्मदापुरम व सारस्वत अतिथि डॉक्टर आनंद कुमार आईपीएस राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्र निर्माण पार्टी ,विशिष्ठ अतिथि वेद प्रकाश शर्मा आईपीएस सेवानिवृत्त पुलिस महानिरिक्षक भोपाल एवं  अध्यक्षता सुरेंद्र आर्य पँछी पुन्हाना व संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य के संचालन में सम्पन्न हुआ। मुख्य प्रवचन कर्ता आचार्य डॉ योगेन्द्र यज्ञीक ने मुण्डक उपनिषद एक चिंतन विषय पर बोलते हुए कहा कि शौनक ने अंगिरा ऋषि से पूंछा कि वह कौन सी वस्तु है जिसके जान लेने पर सब कुछ जान लिया जाता हैं कहा कि वह दो विधाएं है जिन्हें परा विद्या कहा है जिसके द्वारा ब्रह्म का ज्ञान होता हैं। ब्रह्म के गुण बता...

इनस्प्रिंग इंडियन वूमेन ऑर्गेनाइजेशन की ब्रांड एंबेसडर बनी मंजू लोढ़ा

Image
इनस्प्रिंग इंडियन वूमेन ऑर्गेनाइजेशन की ब्रांड एंबेसडर बनी मंजू लोढ़ा मुंबई। देश के प्रतिष्ठित तथा ख्यातिप्राप्त साहित्यकार मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा को यूनाइटेड किंगडम के नेहरू सेंटर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में पुरस्कृत करते हुए इनस्प्रिंग इंडियन वूमेन ऑर्गेनाइजेशन का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। श्रीमती लोढ़ा को पुरस्कृत करते हुए संस्था की अध्यक्ष रश्मि ने कहा कि मंजू लोढ़ा भारत के साथ-साथ संपूर्ण जगत की महिलाओं की आवाज, आत्मसम्मान तथा गौरव को मजबूत करने का काम करेंगी। श्रीमती लोढ़ा ने कहा कि वे संस्था की अपेक्षाओं के अनुरूप महिलाओं के हितों के संवर्धन की दिशा में समर्पित भावना से काम करेंगी।

भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत से युवाओं को मिली प्रेरणा–उदय प्रताप सिंह

Image
भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत से युवाओं को मिली प्रेरणा–उदय प्रताप सिंह मुंबई। भारत माता को अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए लाहौर के सेंट्रल जेल में इंकलाब के नारों के साथ फांसी के फंदे पर झूलने वाले, अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव से देश के युवाओं को आजादी के लिए लड़ने की प्रेरणा मिली। मुंबई भाजपा प्रवक्ता तथा मीडिया सह प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने शहीदी दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि 23 मार्च को जब शहीद भगत सिंह फांसी के फंदे को चूम रहे थे, उस समय उनकी आयु मात्र 23 वर्ष थी। देश के लिए अपना सर्वस्य न्योछावर करने वाले अमर शहीदों की शहादत के चलते ही हमें आजादी मिली। देश के युवाओं के लिए यही सच्चे हीरो हैं, जिनसे उन्हें हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।

संवैधानिक संरक्षण के बावजूद मानसिक प्रताड़ना सहने को मजबूर बुजुर्ग

Image
संवैधानिक संरक्षण के बावजूद मानसिक प्रताड़ना सहने को मजबूर बुजुर्ग लखनऊ। अब इसे क्या कहें ?भारत अपने संस्कार भूलता जा रहा है, बुजुर्ग और वृद्ध माता-पिता का हमेशा सम्मान करने के लिए प्रसिद्ध भारत में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों की उपेक्षा हो रही है। उनका परित्याग कर उन्हें वृद्धाश्रम तक पहुंचाया जा रहा है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को जिंदगी के इस पड़ाव में भी संविधान के अनुच्छेद२१ में प्रदत्त गरिमा और सम्मान के साथ जीने का अधिकार है, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। आज भले ही भारत को युवाओं का भारत कहा जाता है , परन्तु इस समय देश का प्रत्येक १२ वां व्यक्ति वरिष्ठ नागरिक है। मोटे अनुमान के अनुसार भारत में वरिष्ठ नागरिकों की आबादी करीब १५ करोड़ है निकट भविष्य में और वृद्धि होगी । ऐसी स्थिति में इस श्रेणी में आने वाले देश के वरिष्ठ नागरिको के लिए बेहतर सुविधाओं की आवश्यकता है।कितनी विसंगति है बुजुर्ग और वृद्ध माता-पिता का हमेशा सम्मान करने के लिए प्रसिद्ध हमारे भारत में ही अब बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों की उपेक्षा हो रही है। उनका परित्याग कर उन्हें वृद्धाश्रम तक पहुंचाया जा रहा है...