लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में चल रहे वृक्षारोपण अभियान में पहुंचे कृपाशंकर सिंह
लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में चल रहे वृक्षारोपण अभियान में पहुंचे कृपाशंकर सिंह भदोही: देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में लगातार 60 दिनों तक चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के भदोही जिला स्थित ग्राम सभा सवरा में पहुंच कर वृक्षारोपण किया। रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति द्वारा पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन , 20 जुलाई से चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान का आज छठा दिन था। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष बृजेश सिंह , चंदौली जिला के पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह, संतोष सिंह राज , चंद्रशेखर फाउंडेशन के अध्यक्ष हिमांशु सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर कृपाशंकर सिंह ने कहा कि पर्यावरण के संतुलन तथा सौंदर्यीकरण के लिए वृक्षों का बहुत महत्व है। पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के एक श्रेष्ठ व्यक्ति के जन्मदिन के उपलक्ष में चलाया जा रहा वृक...