*NEET पेपर लीक के खिलाफ जौनपुर में जनाक्रोश! छात्रों के सम्मान की लड़ाई में सड़कों पर उतरी भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी*

*NEET पेपर लीक के खिलाफ जौनपुर में जनाक्रोश! छात्रों के सम्मान की लड़ाई में सड़कों पर उतरी भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी*
रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा 

जौनपुर। देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ हुए कथित खिलवाड़ और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे। छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में जौनपुर की धरती पर जनाक्रोश फूट पड़ा। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के बैनर तले सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और युवाओं की आवाज को बुलंद किया।

भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में निकले इस विरोध प्रदर्शन ने यह संदेश दिया कि देश का युवा अब अपने अधिकारों के लिए चुप नहीं बैठेगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक की घटनाएं केवल एक परीक्षा को प्रभावित नहीं करतीं, बल्कि लाखों मेहनतकश छात्रों के सपनों को तोड़ देती हैं। गरीब, किसान और मजदूर परिवारों के बच्चे दिन-रात मेहनत कर अपने भविष्य को संवारने का सपना देखते हैं। लेकिन ऐसी घटनाएं उनकी उम्मीदों पर कुठाराघात करती हैं।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को भ्रष्टाचार और पेपर माफियाओं से मुक्त करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। छात्र हितों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रहेगा। युवाओं ने एक स्वर में कहा कि यदि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जाएगा, तो देश का युवा लोकतांत्रिक तरीके से और अधिक मजबूती के साथ अपनी बात रखेगा।

भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई किसी दल या संगठन की नहीं, बल्कि देश के उन लाखों छात्रों के भविष्य की लड़ाई है। जिन्होंने अपनी मेहनत, संघर्ष और परिवार के त्याग के बल पर अपने सपनों को संजोया है। छात्रों की आवाज को लाठी के बल पर दबाया नहीं जा सकता।

जौनपुर की धरती से उठी यह हुंकार आज पूरे देश के युवाओं के लिए एक संदेश है।

न झुकेंगे, न रुकेंगे, छात्र हितों की लड़ाई में हर कदम पर डटकर खड़े रहेंगे!

जिस देश का युवा जाग जाता है। उस देश का भविष्य बदल जाता है।

शिक्षा बिकाऊ नहीं, युवाओं का अधिकार है। छात्रों के सम्मान पर कोई समझौता स्वीकार नहीं!

NEET पेपर लीक मामले में निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई की मांग को लेकर यह आंदोलन छात्रों के अधिकारों, शिक्षा में ईमानदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित है। जौनपुर में उमड़ा यह जनसैलाब इस बात का प्रमाण है। कि जब बात युवाओं के भविष्य की होगी, तो समाज का हर जागरूक नागरिक उनके साथ खड़ा दिखाई देगा।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता