भोर भ्रमण परिवार के सम्मान से भावविभोर हुए लल्लन तिवारी
भोर भ्रमण परिवार के सम्मान से भावविभोर हुए लल्लन तिवारी
भायंदर। मीरा भायंदर शहर में रहने वाले प्रबुद्ध उत्तर भारतीयों के संगठन भोर भ्रमण परिवार द्वारा आज संस्था के संरक्षक तथा प्रख्यात समाजसेवी शिक्षा सम्राट लल्लन तिवारी के जन्मदिन (20 जुलाई) के एक दिन पूर्व जेसल पार्क स्थित उनके आवास राहुल बंगला में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सुबह 5 बजे से प्रारंभ समारोह पूरी तरह से गीत और संगीत से सराबोर रहा। कजरी से लेकर सोहर तक की अनेक धुनों पर कुछ लोग नृत्य करते भी नजर आए। सबसे पहले माता कृपालु उपाध्याय ने गीत के माध्यम से पंडित लल्लन तिवारी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद प्रोफेसर विजयनाथ मिश्रा, भाजपा युवा नेता बृजेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, परिवहन समिति के सभापति एड. राजकुमार मिश्रा, पंडित उमाशंकर तिवारी, डॉ उमेश कुमार शुक्ला, मृत्युंजय सिंह दीपू, उपेंद्र पांडे, मनोज मिश्रा समेत अनेक लोगों ने लल्लन तिवारी के कार्यों की सराहना करते हुए अपनी बातें रखी। कार्यक्रम का सुंदर संचालन भारत सरकार के नोटरी एडवोकेट आर जे मिश्रा ने किया। लल्लन तिवारी ने प्रामाणिक भोर भ्रमण परिवार का भोर भ्रमण परिवार में विलय कराते हुए पंडित उमाशंकर तिवारी को सर्वसम्मति से आगे के लिए भी अध्यक्ष घोषित कर उनका माल्यार्पण किया। भोर भ्रमण परिवार द्वारा जिस उत्साहित भावना और श्रद्धा के साथ लल्लन तिवारी का सम्मान किया गया उसे देखकर वे कुछ क्षणों के लिए भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि अपने परिवार का सम्मान सबसे बड़ा सम्मान होता है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में वरिष्ठ नगरसेवक तथा सभापति मदन सिंह, परसोत्तम पांडे, अभय राज पांडे ,डॉ राकेश मिश्रा, प्रभाकर मिश्रा, अदालत पांडे, प्रोफेसर अनिल पांडे, प्रोफेसर बीआर दुबे, प्रोफेसर हरी प्रसाद पाठक, पत्रकार अरुण उपाध्याय, पत्रकार रविंद्र उपाध्याय, युवा समाजसेवी पप्पू सिंह, समाजसेवी अरुण तिवारी, संतोष मिश्रा, शिव पांडे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह, श्रीकांत उपाध्याय, उपेंद्र सिंह, सुशील तिवारी, डॉ मयूर दुबे, समाजसेवी संजय दुबे, राकेश मणि त्रिपाठी, लल्लू तिवारी, राजेश तिवारी, श्रीराम दुबे, इंद्रभान सिंह, आर पी सिंह, वीरेंद्र पाठक, आनंद पाठक, अजीत शुक्ला, दिनेश दुबे समेत अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment