*वृक्षारोपण से समाज सेवा तक: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने दिया पर्यावरण संरक्षण और नारी सम्मान का सशक्त संदेश*
*वृक्षारोपण से समाज सेवा तक: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने दिया पर्यावरण संरक्षण और नारी सम्मान का सशक्त संदेश*
रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा
जौनपुर। राजनीति तभी सार्थक होती है। जब वह समाज के बीच उतरकर सेवा का माध्यम बने। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदीप कुमार शर्मा के आह्वान पर जौनपुर के पंचायत भवन सरैया विकास खण्ड धर्मापुर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सुरेश कुमार शर्मा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि "पेड़ केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। जिस समाज में प्रकृति, मातृशक्ति और मानवीय संवेदनाओं का सम्मान होता है। वही समाज विकास के नए आयाम स्थापित करता है।
उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक न्याय की भावना से कार्य करने वाला परिवार है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता नारी सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सुरेश कुमार शर्मा ने प्रदेश सचिव नरेंद्र गिरि एवं राजेश गौतम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की वजह से सेवा की भावना लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौरसिया एवं महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ममता सिंह की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण और मेहनत संगठन को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि इसी प्रकार संगठन जनसेवा, महिला सम्मान और सामाजिक सरोकारों के साथ आगे बढ़ता रहा, तो आने वाले समय में चिराग पासवान के नेतृत्व को उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में व्यापक जनसमर्थन मिलेगा।
अपने भावुक संबोधन में सुरेश कुमार शर्मा ने कहा, "जीवन में कठिनाइयाँ हर व्यक्ति के हिस्से आती हैं। कई बार अच्छे लोगों को भी परिस्थितियाँ परखती हैं। लेकिन सच्ची समाज सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती। ईश्वर सब देखता है। सेवा का रास्ता कठिन जरूर है। पर अंततः यही रास्ता समाज का विश्वास और सम्मान दिलाता है। दुनिया में हर व्यक्ति धोखेबाज़ नहीं होता; आज भी ऐसे लोग हैं। जो बिना किसी स्वार्थ के समाज और मानवता के लिए अपना जीवन समर्पित कर रहे हैं।
कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि पर्यावरण संरक्षण, नारी सम्मान और जनसेवा की यह मुहिम लगातार आगे बढ़ाई जाएगी, ताकि एक संवेदनशील, सुरक्षित और समृद्ध भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक अपनी भागीदारी निभा सके।
इस मौके पर उपस्थित रहे। पार्टी के कार्यकर्ता एवं गांव क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment