लल्लन तिवारी के जीवन पर आधारित पुस्तक “जीवन की राह”का विमोचन

लल्लन तिवारी के जीवन पर आधारित पुस्तक “जीवन की राह”का विमोचन 
भायंदर। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी के जीवन पर आधारित पुस्तक “जीवन की राह” का विमोचन उनके जन्मदिन पर सम्मानित अतिथियों द्वारा किया गया। विमोचन के पहले इस पुस्तक की प्रस्तुति एवं संपादन करने वाले हिंदी के प्रकांड विद्वान तथा कथावाचक पंडित तुलसीशरण ने पुस्तक से जुड़ी कुछ रोचक बातों पर प्रकाश डाला। पुस्तक में 75 वर्षों के सफर को हीरक जयंती समारोह के रूप में आकर्षक तरीके से दिखाया गया है। पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, काशी क्षेत्र के विधायक सुशील सिंह, डॉ अवधेश सिंह, ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा, वरिष्ठ समाजसेवी तथा भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह, उत्तर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, एडवोकेट अखिलेश चौबे, शिवसेना नेता विक्रम प्रताप सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, मीरा भायंदर परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, भाजपा जिला मंत्री बृजेश तिवारी आदि का समावेश रहा। राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता