जनप्रकृति सेवा ट्रस्ट के पाली जिलाध्यक्ष का किया गया सम्मान
जनप्रकृति सेवा ट्रस्ट के पाली जिलाध्यक्ष का किया गया सम्मान
वाराणसी। जनप्रकृति सेवा ट्रस्ट के संगठन विस्तार के अंतर्गत पाली (राजस्थान) से शैतानसिंह आढ़ा को जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनका माला पहनाकर, राजस्थानी साफा बाँधकर एवं मुँह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर श्रवण राठी, अध्यक्ष, लायन्स क्लब सुमेरपुर, महेश गुप्ता, रामस्वरूप छाबा, मनीष कुमार, गुलाब खाँ, प्रवीण कुमार, अस्कर भाई, पूर्व पार्षद गोविन्द राठौड़, जायरूप गिरि, सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। संस्थापक रघुवंश उपाध्याय, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती ज्योतिका उपाध्याय, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती बबली कंवर, कोषाध्यक्ष जितेंद्र जैन ने भी शैतानसिंह आढ़ा को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।संस्थापक रघुवंश उपाध्याय, ने कहा, "जब तक मेरे शरीर में प्राण हैं, तब तक मैं समाज को जोड़ने, समाजहित के लिए संघर्ष करने, पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा तथा पशु-पक्षियों की सेवा के कार्यों में पूर्ण समर्पण के साथ निरंतर कार्य करता रहूँगा। जनप्रकृति सेवा ट्रस्ट सेवा, सद्भाव और जनकल्याण के संकल्प के साथ समाज के हर वर्ग तक पहुँचेगा। अंत में सभी उपस्थित जनों ने शैतानसिंह आढ़ा के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए जनप्रकृति सेवा ट्रस्ट के सेवा अभियान को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
Comments
Post a Comment