आषाढी एकादशी के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों को प्रसाद वितरित

आषाढी एकादशी के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों को प्रसाद वितरित 
भायंदर। देश के सुप्रसिद्ध समाजसेवी तथा और राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में भायंदर पूर्व के आरएनपी पार्क में बनवाए गए भव्य काशी विश्वनाथ मंदिर में आषाढी एकादशी के अवसर पर भक्तों को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। युवा समाजसेवी कमलेश सिंह उर्फ पप्पू सिंह के सौजन्य से आज के प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में मंदिर के ट्रस्टी पुरुषोत्तम पांडे, वरिष्ठ नगरसेवक मदन उदित नारायण सिंह, शारदा प्रसाद पांडे, श्री राम दुबे अजय मिश्रा, पप्पू तिवारी, वीरेंद्र पाठक सुधाकर पांडे, बबलू पांडे, शिव पांडे आदि का समावेश रहा। यहां हर शनिवार को किसी न किसी व्यक्ति के माध्यम से खिचड़ी या अन्य प्रसाद का वितरण किया जाता है। आगामी शनिवार (1 अगस्त ) को पंडित राकेश मणि त्रिपाठी लंदन वाले के सौजन्य से खिचड़ी का वितरण किया जाएगा

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता