यूनिवर्सिटी ऑफ बोलोनिया में पी-एच.डी. के लिए बीएचयू के छात्र सृजन सिंह का हुआ चयन

यूनिवर्सिटी ऑफ बोलोनिया में पी-एच.डी. के लिए बीएचयू के छात्र सृजन सिंह का हुआ चयन
वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के छात्र सृजन सिंह का चयन इटली की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ बोलोनिया में पी-एच.डी. के लिए हुआ है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय एवं विभाग के लिए गर्व का विषय है।

सृजन सिंह यूनिवर्सिटी ऑफ बोलोनिया में भारत के प्लाइस्टोसीन कालीन जीवाश्मों (Pleistocene Fossils) के जैव-अण्विक (Biomolecular) अध्ययन विषय पर शोध करेंगे। उनके शोध से भारत में प्लाइस्टोसीन काल के जीव-जंतुओं के वितरण, उनके विकासक्रम तथा उस समय के पर्यावरणीय परिवर्तनों से संबंधित महत्वपूर्ण वैज्ञानिक जानकारियाँ प्राप्त होने की संभावना है।

शोधार्थी सत्यम भारती और अश्वनी तिवारी ने मीडिया को जानकारी दी कि सृजन सिंह इससे पूर्व काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग में सहायक आचार्य डॉ. जोस टॉम राफेल के निर्देशन में कार्य कर रहे थे।

उनके चयन पर विभागाध्यक्ष प्रो. महेश प्रसाद अहिरवार सहित विभाग के सभी प्राध्यपकों ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता