एडीसीपी जितेन्द्र कुमार दुबे ने साइबर ठगी के गिरोह का किया खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
एडीसीपी जितेन्द्र कुमार दुबे ने साइबर ठगी के गिरोह का किया खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
लखनऊ, 23 जुलाई 2026। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना हजरतगंज क्षेत्र में साइबर वज्र अभियान के तहत पुलिस ने साइबर ठगी में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त मध्य जितेन्द्र कुमार दुबे ने मीडिया को बाइट देते हुए बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से 23 एटीएम कार्ड, 13 पासबुक, 9 चेकबुक एवं 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। साथ ही इनके म्यूल खातों में मौजूद 5 लाख रुपये फ्रीज कराए गए हैं। इस अवसर पर एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा भी उपस्थित रहे।
गिरफ्तार अभियुक्तों में वरुण कांत शर्मा, प्रेम कुमार उर्फ विमल तथा एक महिला अभियुक्त शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त फर्जी दस्तावेजों के आधार पर म्यूल अकाउंट खुलवाकर साइबर ठगी की धनराशि उनसे मंगाते थे और कमीशन लेकर उसे विदेशी साइबर अपराधियों तक पहुंचाते थे।
पूछताछ में अमित एवं दिनेश सिंह की संलिप्तता भी प्रकाश में आई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
Comments
Post a Comment