प्रो. उमापति दीक्षित के लखनऊ आगमन पर कवि जितेन्द्र कुमार दुबे के आवास पर साहित्यिक गोष्ठी का हुआ आयोजन

प्रो. उमापति दीक्षित के लखनऊ आगमन पर कवि जितेन्द्र कुमार दुबे के आवास पर साहित्यिक गोष्ठी का हुआ आयोजन
लखनऊ। बुधवार को केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा ,शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर उमापति दीक्षित डी.लिट्. का प्रातः कवि एवं एडीसीपी जितेन्द्र कुमार दुबे के लखनऊ स्थित आवास पर आगमन हुआ। इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार दुबे ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
आयोजित साहित्यिक गोष्ठी में प्रोफेसर उमापति दीक्षित ने अपनी ओजस्वी एवं भावपूर्ण रचनाओं का सस्वर काव्यपाठ कर उपस्थित साहित्यप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गोष्ठी में साहित्य, भाषा पर सार्थक चर्चा हुई।
इस अवसर पर आशीष मौर्य 'पिन्टू', आशुतोष पाण्डेय, संतोष गुप्त, अश्वनी तिवारी तथा सोनू कश्यप सहित अन्य साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता