जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पुलिस अधिकारी एवं कवि जितेन्द्र कुमार दुबे को शुभेच्छुओं ने दी शुभकामनाएँ

जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पुलिस अधिकारी एवं कवि जितेन्द्र कुमार दुबे को शुभेच्छुओं ने दी शुभकामनाएँ
लखनऊ, 23 जुलाई 2026। बृहस्पतिवार को एडीशनल डीसीपी मध्य कमिश्नरेट लखनऊ एवं  कवि जितेन्द्र कुमार दुबे से हजरतगंज स्थित कैंप कार्यालय में जौनपुर से आए अतिथियों ने शिष्टाचार भेंट किया तथा उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की।
जौनपुर से आए विनोद कुमार तिवारी प्रधानाचार्य विवेकानंद इंटर कॉलेज मड़ियाहूँ, जौनपुर व उनकी धर्मपत्नी कवयित्री विभा तिवारी तथा उनके भाई संतोष मिश्र माध्यमिक शिक्षा परिषद निदेशालय, पशुपालन विभाग उ.प्र. के उप निदेशक डा. विजय कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे। आगंतुक अतिथियों ने कवि जितेन्द्र कुमार दुबे के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएँ दी। इस भेंटवार्ता के सूत्रधार शोधार्थी अश्वनी तिवारी रहे। इस अवसर पर कवयित्री विभा तिवारी ने अपनी काव्य कृति 'फुरक़त' पुस्तक कवि जितेन्द्र कुमार दुबे को भेंट किया। ज्ञात हो कि पूर्व डीजी तथा पूर्व सूचना आयुक्त लखनऊ प्रमोद कुमार तिवारी के छोटे भाई विनोद कुमार तिवारी हैं। वही दूरभाष पर मानसी चौहान, कवि गिरीश कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश मिश्र असिस्टेंट प्रोफेसर रेवाड़ी,हरियाणा , जागृति सिंह कृषि अधिकारी प्रतापगढ़ व दिनेश कुमार तिवारी सहायक निदेशक राज्य निर्वाचन आयोग उ.प्र. ने शुभकामनाएं दी।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता