शिवसेना की मांग, श्रावण मास में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में बंद रहे नमाज
शिवसेना की मांग, श्रावण मास में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में बंद रहे नमाज
वाराणसी। शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा महाराष्ट्र उत्तर भारतीय संघटना के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब चंद दुबे व शिवसेना उत्तर भारतीय संघटना, मुम्बई के उपाध्यक्ष संतोष सिंह
के नेतृत्व मे शिवसेना, वाराणसी द्वारा ज्ञानवापी परिसर में श्रावण माह के दौरान नमाज़ पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर आयोजित जनजागरण अभियान एवं ज्ञापन कार्यक्रम में शिवसेना के सम्मानित पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में शिवसैनिकों की उपस्थिति में वाराणसी प्रशासन को ज्ञापन दिया गया । इस अवसर गुलाब चंद दुबे और संतोष सिंह के अलावा मंडल प्रभारी अजय चौबे, डॉ जे.बी. सिंह ,अजय सिंह अज्जू ,अतुल दूबे सहित भारी संख्या में शिवसैनिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गुलाब चंद दुबे ने कहा कि श्रावण मास भगवान भोलेनाथ की आराधना का पवित्र समय है। इसी धार्मिक आस्था एवं श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शासन और प्रशासन से यह मांग की गई कि श्रावण माह के दौरान ज्ञानवापी परिसर में उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और
हमारी मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाए। वहीं संतोष सिंह ने शासन व प्रशासन से मांग की कि सभी कांवड़ी श्रद्धांलुओ की सुरक्षा व सुव्यवस्था सूदृढ ढंग से सुनिश्चित हो
Comments
Post a Comment