बीजेपी विधायक भारती लवेकर के जनसेवी कार्यों से बढ़ी लोकप्रियता
बीजेपी विधायक भारती लवेकर के जनसेवी कार्यों से बढ़ी लोकप्रियता
मुंबई। बतौर भाजपा विधायक वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र का लगातार 10 वर्षों तक प्रतिनिधित्व करने वाली भारती लवेकर के जनसेवी कार्यों का सिलसिला अनवरत जारी है, जिससे उनकी लोकप्रियता क्षेत्र के सर्व-समाज के बीच बनी हुई है। इस दौरान सनातन सुरक्षा सेना के नवनियुक्त महाराष्ट्र/मुंबई अध्यक्ष नितिन गुप्ता के नेतृत्व में
पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूर्व विधायक भारती लवेकर से पूर्व नगरसेवक योगीराज धाभड़कर के सौजन्य से सदिच्छा मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा की। इस मौके पर भारती लवेकर द्वारा सनातन सुरक्षा सेना के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई। सनातन सुरक्षा सेना के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने भारती लवेकर द्वारा अपने विधायक के कार्यकाल में वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बगैर भेद-भाव के उनके कार्यों से समस्त वर्सोवा वासी बेहद प्रभावित हैं। महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके कार्य बेहद सराहनीय रहे हैं, और वर्तमान में भी किए जा रहे हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र में बरकरार है। नितिन गुप्ता ने पूर्व विधायक भारती लवेकर के सभी जनहितकारी कार्य में सनातन सुरक्षा सेना की ओर से पूरे सहयोग एवं समर्थन का भरोसा दिया।
Comments
Post a Comment