संगीत साहित्य मंच की 133 वीं काव्यगोष्ठी में हुई गीतों की बौछार

संगीत साहित्य मंच की 133 वीं काव्यगोष्ठी में हुई गीतों की बौछार 
ठाणे 
साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संगीत साहित्य मंच की 133 काव्यगोष्ठी रविवार 19 जुलाई 2026 को आनलाइन आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार ओमप्रकाश सिंह ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित थे।मंच का खूबसूरत संचालन संस्था के सह संयोजक सदाशिव चतुर्वेदी मधुर ने किया।पत्रकार दीप ने बताया कि गोष्ठी में अन्य सभी साहित्यिक विधाओं के साथ विशेष रूप से कजरी गीत विधा का आनंद श्रोताओं ने खूब उठाया। उपस्थित साहित्यकारों में ओमप्रकाश तिवारी, डॉ शारदा प्रसाद दुबे शरतचंद्र,संस्थापक एवं संयोजक रामजीत गुप्ता, श्रीधर मिश्र आत्मिक, विनय कुमार मिश्र, श्रीमती शिल्पा सोनटक्के,श्रीमती सुषमा सिन्हा प्रमुख रहे।अध्यक्षीय उद्बोधन पश्चात संयोजक रामजीत गुप्ता ने आगामी 16 अगस्त 2026 को संस्था द्वारा सावनी फुहार के विशेष कार्यक्रम की सूचना देते हुए सभी को आमंत्रित किया और कहा कि मुंबई, ठाणे,नवी मुंबई में रहने वाले सभी साहित्यकार उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित हैं कार्यक्रम स्थल की सूचना भेजी जाएगी और अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता