नारायण ज्ञान धाम में मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित
नारायण ज्ञान धाम में मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित
सुल्तानपुर। नारायण ज्ञान धाम, बीबीपुर तिवारी परिसर में कक्षा 4 से पोस्ट ग्रेजुएट तक छात्र छात्राओं की सामान्य अध्ययन परीक्षा कराई गयी। परीक्षा परिणाम घोषित मेरिट के आधार पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आए मेधावी छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि डा नीरजा माधव पूर्व अपर निदेशक दूरदर्शन व बी पी त्रिपाठी पूर्व आई जी द्वारा 42 छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। स्नातक / परास्नातक में सुषमा, सुधांशु पान्डे, सिंपी यादव, कक्षा 12 में प्रतिभा यादव, रितिक गुप्ता, अमन , कक्षा 11 में रिया, विकास , प्रिया, कक्षा 10 में आदर्श, अंकुर, वीर तिवारी, कक्षा 9 में आयुष, अंतिम, अर्पित, व आयुष, कक्षा 8 में शुभी, अनन्या, श्रीयांशी,अभिनव, आयुष, कक्षा 7 में गौरव सिंह, प्रियंका, आर्या, जय तिवारी, शिव तिवारी, श्रेया यादव, कक्षा 6 में श्रेया कन्नौजिया, शिवांश, वर्तिका, अम्विका, गौरी शर्मा, कक्षा 5 में प्रतिष्ठा सिंह, सूर्यांश,भागवत पान्डे, कक्षा 4 में शिखर उपाध्याय,परी , आयांश पान्डे, सरस्वती वन्दना - चांदनी तिवारी, भाषण प्रतियोगिता में आयुष श्रीवास्तव, वैभव सिंह आदि 42 मेधावी छात्र छात्राओं को नारायण ज्ञान धाम द्वारा सम्मानित किया गया।
Comments
Post a Comment