स्वानंद बाबा आश्रम में श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ होली मिलन समारोह

स्वानंद बाबा आश्रम में श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ होली मिलन समारोह
मुंबई। स्वानंद बाबा आश्रम आयोजन समिति द्वारा येऊर हिल्स, येऊर, ठाणे (प.) स्थित आश्रम में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर होली गीत, भजन, कीर्तन तथा महाभंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रंग-बिरंगे फूलों से खेली गई होली रही, जिसने वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया। इस अवसर पर आश्रम के प्रमुख न्यासी एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला तथा शांति शुक्ला ने सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों और साधकों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, समरसता और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने वाला उत्सव है।
होलिका दहन के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आयोजक प्रेम मेघनानी, अनिल गलगली, ज़ाकिर अहमद, एड अरविंद तिवारी,  आचार्य पवन त्रिपाठी,  उदय प्रताप सिंह,  आदित्य दुबे, कमलेश पांडेय ‘तरुण’, आर. के. मिश्र, मुद्रा शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भजन-कीर्तन और होली गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेलकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। महाभंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, शांति और भक्तिभाव का सुंदर संगम देखने को मिला।
यह होली मिलन समारोह सामाजिक एकता, आध्यात्मिक चेतना और भारतीय सांस्कृतिक परंपरा को सुदृढ़ करने वाला एक प्रेरणादायी आयोजन सिद्ध हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न