विश्व महिला दिवस पर मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन

विश्व महिला दिवस पर मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन 
मुंबई। रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे फिल्मसिटी क्रमांक 3141 की ओर से विश्व महिला दिवस के दिन  सांताक्रूज (पूर्व ) के गाँवदेवी मैदान, गांव देवी वाकोला पाईप लाइन के प्रागंण में मुफ़्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में जनरल चेकअप और जनरल दवाइयों के साथ फ्री डेंटल चेकअप, फ्री रैंडम शुगर , फ्री बीपी, फ्री सीबीसी (रिपोर्ट नेक्स्ट डे ) कराई गईं। साथ ही पहले 100 मरीज के लिए नेत्र जांच के साथ जरूरतमंदों को मात्र ₹50 में चश्मा उपलब्ध कराया गया। आने वाले पहले 80 मरीजों को इसके साथ ही फ्री बीएमडी (बोन मिनिरल डेंसिटी) हड्डियों के परीक्षण की व्यवस्था भी रखी गई थी। इस चिकित्सा शिविर में 
प्रमुख चिकित्सक थे डॉ.सत्यजीत पटनायक ( किडनी विशेषज्ञ एवं सर्जन), डॉ. आशिष कॅस्टलिनो (इ.एन.टी. सर्जन), डॉ.स्वपना डेनिज़ (डेंटल सर्जन ), डॉ. सय्यद मुहम्मद् जिशान (चर्म रोग विशेषज्ञ), डॉ. निखिल बालाकृष्णन (नेत्र विशेषज्ञ), डॉ. पवित्रा बालाकृष्णन(नेत्र विशेषज्ञ), डॉ नयना बालाकृष्णन (स्त्री रोग विशेषज्ञ) और डॉ. अजय पांडेय (जनरल फिजीशियन)। 
शिविर में करीब 350 मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। आयोजन को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ़ बॉम्बे बांद्रा के अध्यक्ष रिटा. एड. त्रिवनकुमार करनानी के साथ रोटरी क्लब ऑफ़ बॉम्बे फ़िल्म सिटी के सदस्य भुवन कुमार, रमेश व्यास, रवि सावल और ऋतु बुगारा का विशेष योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न