घाटकोपर मे चित्रकला स्पर्धा संपन्न

घाटकोपर मे चित्रकला स्पर्धा संपन्न
हिंदू हृदय सम्राट, व्यंग चित्रकार वंदनीय बाळासाहेब ठाकरे के जयंती के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिनांक 01/03/2026 को रहेजा गार्डन घाटकोपर (पश्चिम) में सुबह आठ बजे से बाल चित्रकला स्पर्धा का आयोजन विभाग  निरीक्षक- कैलास सरोदे,  राजेंद्र कुमार जैसवार मुख्याध्यापिक गिरिजा जिरोली व श्री राजू प्र. निनावे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बाल चित्रकला स्पर्धा में मनपा शालाओं व अनुदानित शालाओं के लगभग 3500 छात्रों में भाग लिया।

विद्‌यार्थियों के हौसलाअफजाई के लिए विभाग क्रमांक 126 के नगरसेविका डॉ अर्चना भालेराव व प्रभाग क्र. 130 के नगर सेवक  धर्मेश गिरी उपास्थित  होकर विद्यार्थियो की हौसलाफजाई किये। सभी पर्यवेक्षक  शिक्षकों , व्यवस्थापकों का तहे दिल से अभिनंदन  कि  स्पर्धा में सहभाग लिए विद्यार्थियों का मनोरंजन देश भक्त्ति गीतों से मुख्याध्यापक श्री रफीक गुलाब शेख सर ने किया जिससे स्पर्धा स्पर्धा न लग कर एक खुशी के माहौल में बदल गया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न