ग्रँटरोड के बिलाल मस्जिद में उर्स शहीद-ए-राहे मदीना आयोजित

ग्रँटरोड के बिलाल मस्जिद में उर्स शहीद-ए-राहे मदीना आयोजित 
मुंबई। काइद-ए-कौमे मिल्लत, पीर-ए-तारीकत अल्लामा शाह सय्यद अनवर अशरफ उर्फ मुसन्ना मियां की याद में 23वां सालाना उर्स शहीद-ए-राहे मदीना हर वर्ष आयोजित किया जाता है।इस बार उर्स के मौके पर शिवसेना सांसद अरविंद सावंत, संजय पाटील, विधायक भाई जगताप, पूर्व मंत्री नसीम खान, जितेंद्र आव्हाड, असलम शेख, शिवसेना विधायक सचिन अहिर, अमीन पटेल, मनोज जामसुतकर, रईस शेख आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, सईद नूरी, जीशान सिद्दीकी, वारिस पठान, सुहैल खंडवानी, हाजी अराफत शेख, अकरम खान उपस्थित थे। हजरत मोईन मियां हमेशा कहते थे कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं ।
मौलाना सय्यद मोईनुद्दीन अशरफ के मार्गदर्शन में पिछले 23 वर्षों से ग्रँटरोड के बिलाल मस्जिद स्थित ईदगाह मैदान में यह उर्स शहीद-ए-राहे मदीना आयोजित किया जाता हैं। हर क्षेत्र से जुड़े सामाजिक सरोकार रखनेवाले मान्यवर न सिर्फ शामिल होते हैं बल्कि हजरत मोईन मियां द्वारा नशाखोरी के खिलाफ अभियान का हिस्सा बन जाते हैं।
इस उर्स की खासियत यह हैं कि हिंदुस्तान के कोने कोने से सूफी संत शामिल होते हैं। महाराष्ट्र के तमाम राजनीतिक दल के नेता भी शिरकत करते हैं। मस्जिदों के इमाम और दरगाह के उत्तराधिकारी विशेष तौर पर सम्मिलित होते हैं। महाराष्ट्र पुलिस के तमाम आला अफसर उर्स में उपस्थिति दर्ज कराते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न