विधायक रमेशचंद्र मिश्र को सामाजिक संस्था ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की स्मृतिद्वार निर्माण हेतु ज्ञापन सौंपा

विधायक रमेशचंद्र मिश्र को सामाजिक संस्था ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की स्मृतिद्वार निर्माण हेतु ज्ञापन सौंपा

जौनपुर 
सामाजिक संस्था भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति ने लखनऊ वाराणसी राजमार्ग स्थित मुकुंदपुर चौराहा,बदलापुर में भारत रत्न “जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृतिद्वार” के निर्माण की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए स्मृति द्वार का निर्माण शीघ्र कराए जाने का आश्वासन दिया।समिति ने इस पहल को सामाजिक समरसता एवं प्रेरणादायक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। संस्थापक दिनेश चंद्र शर्मा के साथ मनोज कुमार शर्मा राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, डॉ विवेक शर्मा संरक्षक, विनोद कुमार शर्मा जनपद जिलाध्यक्ष, प्रमोद शर्मा सचिव, विनोद शर्मा सैलून संघ अध्यक्ष बदलापुर, रामचन्द्र शर्मा सैलून संघ सचिव, रविन्द्र शर्मा उपाध्यक्ष, राकेश शर्मा तहसील अध्यक्ष मछली शहर, मनीष शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर, मुकेश शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष सुजानगंज, प्रदीप शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष महराजगंज, श्याम बहादुर शर्मा तहसील अध्यक्ष बदलापुर, लाल चन्द्र शर्मा, श्री प्रसाद शर्मा और तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न