श्रीराम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम हरियाणा इकाई द्वारा हुआ होली मिलन काव्य गोष्ठी

श्रीराम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम हरियाणा इकाई द्वारा हुआ होली मिलन काव्य गोष्ठी
हरियाणा 
साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक श्रीराम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम हरियाणा इकाई द्वारा सोमवार 2 मार्च 2026 को शाम पांच बजे होली मिलन काव्य गोष्ठी का आयोजन ऑनलाइन किया गया। उक्त आयोजन की अध्यक्षता देश के जाने-माने कवि डॉ त्रिलोक चंद फतेहपुरी महेंद्रगढ़ हरियाणा ने की ।कवयित्री दीपा शर्मा उजाला फरीदाबाद हरियाणा ने मंच संचालक का पद संभाला। कवि सभा चंद सुभाष महेंद्रगढ़ हरियाणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । आमंत्रित साहित्यकारों में डॉ रामजीलाल वर्मा भक्त कवि मुंबई,कवि संजय जैन मुंबई, कवि विनय शर्मा दीप मुंबई, श्रीराम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम हरियाणा इकाई के संरक्षक हास्य कवि हलचल हरियाणवी रेवाड़ी,कवयित्री डॉक्टर सुशीला जांगड़ा जींद हरियाणा,कवि डॉक्टर देवीराम शर्मा निर्मल रेवाड़ी,कवि डॉक्टर शुभराम शास्त्री रेवाड़ी,कवि अरविंद कुमार द्विवेदी अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश,कवयित्री डॉक्टर चंचल ढींगरा गुड़गांव, कवि सुनील कुमार फरुखनगर गुड़गांव उपस्थित रहे।काव्य गोष्ठी का आरंभ सरस्वती वंदना और मंगलाचरण के साथ डॉ रामजीलाल वर्मा कल्याण मुंबई ने किया।सुशीला जांगड़ा ने शानदार सरस्वती वंदना की तथा सभी कवि और कवयित्रियों ने कविताओं के माध्यम से होली की शुभकामनाएं दी‌।रंगो का त्योंहार होली पर हास्य रचनाएं,मुक्तक,दोहे,घनाक्षरी जोगीरा,गज़ल आदि सुनाई गई। अंत में अध्यक्ष डॉ त्रिलोक चंद फतेहपुरी ने श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम के  राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशोक गोयल चक्रवर्ती जी का आभार व्यक्त किया  जिन्होंने हरियाणा इकाई  द्वारा काव्य गोष्ठी के आयोजन  की अनुमति प्रदान की । हरियाणा इकाई के अध्यक्ष ने काव्य गोष्ठी में प्रस्तुत कवि व कवयित्रियों की कविताओं की समीक्षा करते हुए सभी काव्य मनीषियों का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न