वरिष्ठ शिक्षक ओमप्रकाश गुप्ता का भव्य सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न
वरिष्ठ शिक्षक ओमप्रकाश गुप्ता का भव्य सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न
मुंबई : भांडुप (पश्चिम) स्टेशन रोड स्थित गीता हॉल में सुभाष नगर मनपा हिंदी स्कूल के विद्वान वरिष्ठ शिक्षक ओमप्रकाश महावीर गुप्ता का यादगार भव्य सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह लगभग सात सौ शिक्षकों की उपस्थिति में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ, भेंट वस्तु, एवं मानपत्र समर्पित करके किया गया।समारोह में उनकी जीवन संगिनी निर्मलादेवी ओमप्रकाश गुप्ता का विशेष सत्कार हुआ। दोनों लोगों ने मंत्रोच्चार एवं शंखनाद के साथ माल्यार्पण कर तत्पश्चात केक खिलाकर इस समारोह को यादगार बना दिया। सभी अतिथियों ने सत्कार मूर्ति की सफलता में श्रीमती गुप्ता के उल्लेखनीय योगदान की प्रशंसा की।मनपा स्कूलों के पूर्व अधीक्षक रामचंद्र आर. पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक.114 की नवनिर्वाचित नगरसेविका बृहन्मुंबई महानगरपालिका स्थापत्य समिति उपनगर, न्याय एवं विधि समिति की सदस्य राजुलताई संजय पाटिल , पूर्व उपशिक्षणाधिकारी चंद्रकेश आय.सिंह (सी. के. सिंह) , विशिष्ट अतिथि एवं माउंट मेरी इंग्लिश हाय स्कूल के चेयरमैन धनंजय टी. सिंह, प्रभारी विभाग निरीक्षिका कल्याणी नख़ाते,सम्माननीय अतिथि मनपा शिक्षक सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रताप जे. सिंह, वर्तमान उपाध्यक्ष राजपति आर. प्रजापति, शिक्षक सभा के नवनियुक्त सहसचिव एवं वारकरी सम्प्रदाय के संत रामराव व्ही.पांगरेकर, नितिन ढालपे, मनपा शिक्षक बैंक के संचालक एम केवट, वासुदेव मेश्राम, राष्ट्रीय साहू तेली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी गुप्ता, शिक्षाविद् रामसकल सिंह, गिरधर यादव, प्रदीप सिंह, तेजबहादुर सिंह, रविंद्र सिंह, विनोद द्विवेदी,आद्याप्रसाद सिंह(ए.पी.सिंह),बीएमसी स्कूल इज द बेस्ट स्कूल इन मुंबई का अभियान चलाने वाले समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव , समाजसेवी विष्णु परब एवं राजेश बालन उपस्थित थे। प्रमुख वक्ताओं में पूर्व प्रधानाध्यापक रामसकल सिंह एवं गिरिधर यादव ने सत्कार मूर्ति के विषय में सभी का मन जीत लेने वाले अपने विचार व्यक्त किये। समारोह को संबोधित करते हुए सत्कार मूर्ति ने अपने सभी अधिकारियों के प्रति स्नेह और मार्गदर्शन हेतु कृतज्ञता ज्ञापित किया। और अपने भगवत भजन से सभागृह को राधेमय कर दिया। पूरे कार्यक्रम का आदर्श संचालन शिक्षाविद् अवधेशनारायण आर. गिरि ने किया। मानपत्र वाचन राज प्रजापति एवं आभार प्रदर्शन ओमप्रताप सिंह ने व्यक्त किया। समारोह में जलपान और प्रीतिभोज का सभी ने आस्वाद लिया। विद्यालय परिवार की मुख्याध्यापिका कल्याणी नख़ाते और आयोजन समिति के सभी शिक्षकों के बेहतरीन प्रबंधन की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। शिक्षक एवं गीतकार संजय यादव ने फगुआ गाकर लोगों को भावविभोर कर दिया। कर्मठ शिक्षक दिनेशप्रताप सिंह एवं इंद्रलाल यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में एस वार्ड के अलावा सभी वार्डों के मनपा विद्यालयों के साथ ही प्राइवेट विद्यालयों के मुख्याध्यापक, शिक्षक, एवं अन्य कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिसमें शिक्षाविद् विनयकुमार सिंह, मयाशरण सिंह,विद्या नरेंद्र सिंह, राजकुमार तिवारी, मनोज यादव, नागेन्द्र यादव, सरिता तिवारी, सुमित्रा यादव, वीसे सर, अमरनाथ सिंह, ऊषा वर्मा, दिलीप राय, प्रदीप यादव, मुन्ना सिंह, विपिनकुमार पाण्डेय, मुकेश सिंह, ईश्वर निंबार्क, मुकेश अंबादे, रामलाल राम, सुनीता गिरि, दीना यादव, विजेंद्र सिंह, गौरव मूर्ति के परिवारजन, नात रिश्तेदार एवं समाज के लोग शामिल रहे। गौरव मूर्ति के आदर्श संस्कारों से युक्त बेटी और बेटों ने सभी अतिथियों को सप्रेम भेंट देकर हृदय की गहराइयों से कृतज्ञता व्यक्त किया।गौरतलब हो कि श्री गुप्ता ने शिक्षा विभाग को 33वर्ष , 02 माह और 07 दिन की सेवा के पश्चात् 1 मार्च, 2026 को सेवानिवृत्त हुए हैं।
Comments
Post a Comment